ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

'जिगरा' में दिखेगी आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ की जुगलबंदी

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उनकी आगामी फिल्म 'जिगरा' का टीजर जारी किया गया है। इस टीजर को दर्शकोंऔर आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री के फैंस केलिए एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीतदोसांझ के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ की जुगलबंदी इससे पहले फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दिख चुकी है। साल 2016 में रिलीज हुई अभिषेकचौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। अब एक बार फिर दोनों ने जिगरा के लिए हाथ मिलाया है। अभिनेत्री नेशुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की है। इस तस्वीर में दोनों जिगरा के सेट पर कुर्सिया लगाए बैठेनजर आ रहे हैं और उपर जिगरा लिखा दिखाई दे रहा है। दोनों के कुर्सियों के पीछे दिलचस्प बात लिखी हुई है। दिलजीत के कुर्सी केपिछा लिखा है,"कुड़ी के बारे में गाते हैं।" वहीं, आलिया के कुर्सी के पीछे लिखा है, "बताई गई कुड़ी।"

इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, कुर्सियां सब बयान कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में माइक का इमोजी भी उपयोगकिया है, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री दिलजीत के साथ गाना गाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही दोनों लगभगआठ साल के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं।

बताते चलें कि आलिया भट्ट, मनोज पाहवा और वेदांग रैना अभिनीत ये फिल्म भावनात्मक रूप से काफी गहन होने वाली है। फिल्म में भाईऔर बहन की कहानी दिखाई जाने वाली हैं, जिसमें आलिया अपने भाई वेदांग को जेल से छुड़ाने की कोशिश करती नजर आएंगी। इसफिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और आलिया भट्ट के इटरनलसनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.