ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अक्षय कुमार ने वेलकम 3 का बीटीएस वीडियो शेयर किया

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 14, 2023

अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने एक पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और लारा दत्ता के अलावा कई सितारे एक ही फ्रेम में कैद हुए.

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 'वेलकम 3' फिल्म के तीसरे पार्ट यानी कि 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म से सेट से खिलाड़ी कुमार ने पहला वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षय और अरशद वारसी ऊंचाई पर खड़े हैं और लारा दत्ता दोनों को चाबुक मारती हैं. दोनों डिसबैलेंस हो जाते हैं और अक्षय कुमार नीचे गिर जाते हैं.

सेट से इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- 'मैडनेस और फुल मस्ती फिर से शुरू हो गई है क्योंकि वेलकम टू जंगल की शूटिंग शुरू हो गई. आप लोगों की ब्लेसिंग्स की जरूरत है.'

खबरों की मानें तो फिल्म का पहला शूटिंग शिड्यूल गुजरात में शूट होना था. लेकिन अब ये पहले मुंबई में कुछ सीन्स शूट होगें. इसके बाद कई और लोकेशंस पर फिल्म शूट होगी. 'वेलकम 3' फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान कर रहे हैं. इस फिल्म में कई सितारों का तड़का लगाया गया है. इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और कृष्णा अभिषेक और कई सितारे हैं. ये फिल्म 'वेलकम' फिल्म की फ्रेंचाइजी है. इसके पहले इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.