ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की नमस्ते लंदन होली पर री-रिलीज़ होने जा रही है

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 5, 2025

सुपरस्टार अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' री-रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म होली के दिन रिलीज होने वाली है। अक्षयने इसके बारे में एक्स पर जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा है 'होली पर 14 मार्च को नमस्ते लंदन री-रिलीज होने वाली है। इसके जादूको फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए। न भूलाए जाने वाले गाने, मशहूर डॉयलॉग और कटरीना कैफ के साथ लंबे रोमांस। मिलते हैं आपसे फिल्ममें।'

आपको बता दें कि 'नमस्ते लंदन' पहले से ही एक हिट फिल्म है। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। उस वक्त फिल्म ने 37.39 करोड़ रुपयोंका कारोबार किया था।

'नमस्ते लंदन' की कहानी कुछ इस तरह है कि एक भारतीय लड़की लंदन में बली-बढ़ी है। उसके पिता चाहते हैं कि उसकी शादी भारत में हो जाए औरवह भारत में आ जाए। वह ऐसा करती भी है लेकिन एक बार वह लंदन जाने के बाद अपनी शादी को भूल जाती है। फिर भारत का एक लड़का (अक्षयकुमार) कट्रीना को अपने तरीके से प्यार से उसे भारत लाने की कोशिश करता है।

फिल्म में ऋषि कपूर, नीना वाडिया, जावेद शेख, उपेन पटेल और क्लाइव स्टैंडन ने भी शानदार अभिनय किया है, जिसमें रितेश देशमुख ने भी कैमियोकिया है।

2007 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को काफ़ी सराहना मिली, ख़ास तौर पर इसके निर्देशन, पटकथा और यादगार साउंडट्रैक के लिए। हिमेश रेशमियाद्वारा संगीतबद्ध, नमस्ते लंदन ने हिट ट्रैक बनाए जो आज भी प्रशंसकों के दिलों में गूंजते हैं। दो संस्कृतियों के बीच फंसे आकर्षक और मजाकियाव्यक्ति की भूमिका में अक्षय कुमार की काफ़ी प्रशंसा हुई, जिसके चलते उन्हें 53वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.