ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

आमिर खान और विष्णु विशाल से मिलने अजित कुमार पहुंचे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 6, 2023

हाल ही में आमिर खान और विष्णु विशाल को चेन्नई में आए चक्रवाती तूफान से सुरक्षित निकाला गया था, और आज दोनों से मिलने के लिए तमिल एक्टर अजीत कुमार भी पहुंचे जिन्होंने दोनों की मदद की और तीनों की तस्वीर भी सामने आई है।

चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद चेन्नई में हुई मूसलाधार बारिश में मंगलवार को फंसने वाली हस्तियों में साउथ एक्टर विष्णु विशाल और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। इस बीच, तमिल एक्टर अजीत कुमार ने दोनों से मुलाकात की है। साथ ही तीनों की तस्वीर भी सामने आई है।

साउथ एक्टर विष्णु विशाल ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। उनके साथ आमिर खान और अजीत कुमार नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'जब हमारे दोस्त ने देखा कि हम मुश्किल वक्त में हैं तो अजीत सिह तुरंत हमसे मिलने आए। उन्होंने हमारी मदद की। ट्रेवल से जुड़ी सारी चीजें मैनेज की। लव यू अजीत सर।'

मंगलवार को विष्णु विशाल ने ही पोस्ट करके बताया था कि वह चैन्नई में आए तूफान से खासा परेशान है। उनके घर में भी पानी घुस गया है। उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद दमकलकर्मियों ने एक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों में से एक आमिर खान भी हैं।

आमिर खान पिछले कुछ समय से चेन्नई में एक होटल में रह रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि वह यहां शूटिंग के लिए आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह मां का इलाज करवाने के लिए आए हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद से आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.