ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज़ होगी अजित कुमार और तृषा स्टारर विदामुयार्ची

Photo Source :

Posted On:Monday, February 24, 2025

अभिनेता अजीत कुमार की फिल्म विदामुयार्ची की ओटीटी रिलीज तारीख की घोषणा हो चुकी है।इस फिल्म का इंतजार लोगों को बहुत बेसब्री सेथा। अगले महीने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा। फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की बहुत तारीफें हो रही थी।फिल्म की ओटीटी रिलीज तारीख की घोषणा नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर कर दिया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर 3 मार्च से देख सकेंगे, जो तमिल, कन्नड़, मलायालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, "कोई ब्रेक नहीं। कोई सीमा नहीं। बस विदामुयार्ची।

कहानी की बात करें तो यह फिल्म शादीशुदा कपल अर्जुन और कायल के आस-पास घूमती है। दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। दोनों अलग होनेसे पहले एक आखिरी यात्रा पर जाने का निर्णय लेते हैं, लेकिन उनकी यात्रा एक खतरनाक मोड़ पर उस समय आ जाती है, जब उनकी कार अजरबैजानके एक सुनसान इलाके में खराब हो जाती है। इस दौरान कायल रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है और अर्जुन उन्हें खोजने के लिए निकल पड़ताहै। इस यात्रा के दौरान वह कई चौंकाने वाली घटनाओं का सामना करता है। यह फिल्म जॉनाथन मोस्टोव की 'ब्रेकडाउन' से प्रेरित बताई जा रही है।

फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो, इसमें अजित कुमार के साथ-साथ अर्जुन सरजा, रेजिना कासांद्र, और आरव जैसी प्रमुख हस्तियां भीशामिल हैं। ओम प्रकाश ने फिल्म का छायांकन किया है। वहीं, एन बी श्रीकांत ने फिल्म का संपादन और अनिरुद्ध रविचंदर ने इसमें अपना संगीतदिया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.