ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अजय देवगन ने सन ऑफ़ सरदार 3 का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Monday, June 23, 2025

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं आज अजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का एक मोशन पोस्टर जारी कर फैंस को खुश कर दिया है। इस मोशन पोस्टर में एक्टर के कड़े से बिजली निकलती नजर आ रही है। अजय का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अजय देवगन ने मोशन पोस्टर के साथ एक फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें अजय बेखौफ अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अजय की इस शानदार पोस्ट पर प्रोडक्शन ने कमेंट में लिखा, 'इस बार, वह सिर्फ तूफान नहीं ला रहा है... वह खुद गरज रहा है। #SonOfSardaar2 इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में! #SardaarIsBack #SOS2।' इस पोस्टर पर सेलेब्स और फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है और अजय की आने वाली इस फिल्म के लिए खूब प्यार जताया है।

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा मिलकर कर रहे हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म है। यह 2012 की फिल्म सन ऑफ सरदार का आध्यात्मिक सीक्वल है। इस बार फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.