ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग हुई शुरू, अजय देवगन ने आशीर्वाद लेते हुए शेयर की न्यूज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 6, 2024

अजय देवगन ने कॉमेडी हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'सन ऑफ सरदार 2' के बारेमें रोमांचक खबर शेयर की, जिससे प्रशंसक उत्साहित हो गए क्योंकि इस फिल्म का इंतजार ऑडियंस को काफी समय से है।

विजय कुमार अरोरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग यूके में शुरू हो गयी है।

अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए, जिसमें अजय देवगन एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “#SonOfSardaar2 की यात्रा प्रार्थना, आशीर्वाद और एक अद्भुत टीम के साथ शुरू होती है #JyotiDeshpande @nrpachisia @talrejapravin @KumarMangat @jiostudios @ADFFilms @danishdevgn”

वीडियो में अजय के बेटे युग देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन भी हैं। वे क्लैपबोर्ड पकड़कर फिल्म की शूटिंग शुरू करते नजर आ रहे हैं. फिल्म केअन्य बीटीएस स्निपेट में फिल्म के निर्देशक, विजय कुमार अरोड़ा और फिल्म की फीमेल लीड मृणाल ठाकुर शामिल हैं। वीडियो में एक पंजाबी डांससीक्वेंस भी शूट किया जा रहा है जिसमें अभिनेता चंकी पांडे भी शामिल हैं।

फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने बहुत सराहा था और सीक्वल से भी वही उम्मीदें लगायी जा रही है।

विजय कुमार अरोरा द्वारा निर्देशित, 'सन ऑफ सरदार 2' को जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का निर्माणअजय देवगन और ज्योति देशपांडे अपने बैनर देवगन फिल्म्स के तहत एसओएस 2 लिमिटेड के सहयोग से कर रहे हैं। एन आर पचीसिया और प्रवीणतलरेजा भी निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि कुमार मंगत पाठक सह-निर्माता हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.