ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

राजू चाचा फिल्म को 23 साल हुए, अजय देवगन ने लिखा एक इमोशनल पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 21, 2023

अजय देवगन और काजोल की कॉमेडी फिल्म 'राजू चाचा' की रिलीज को आज 23 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में उनके इन दोनों सुपरस्टार्स के अलावा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और जॉनी लीवर भी दिखे थे। 90 के दशक के बच्चों के दिल में फिल्म 'राजू चाचा' ने एक अलग जगह बनाई थी।

आज अभिनेता अजय देवगन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए इस फिल्म को याद किया है। अजय देवगन ने इमोशनल नोट के साथ एक तस्वीर साझा की है, जो फिल्म 'राजू चाचा' की कैसेट की है। अजय देवगन ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा है, 'ये फिल्म कई मायनों में पहला अनुभव थी मेरे लिए। अनिल की डायरेक्शन में बनने वाली ये पहली फिल्म थी। इतना ही नहीं इस फिल्म में मैंने पहली बार ऋषि कपूर के साथ काम किया था'।

अभिनेता ने आगे लिखा, 'बच्चों के साथ भी मैं पहली बार कोई फिल्म करने जा रहा था। बच्चों की वजह से इस फिल्म की पूरी शूटिंग काफी रोमांचक हो गई थी और मैं अपनी लाइफ पार्टनर काजोल को कैसे भूल सकता हूं। उनके साथ के बिना मैं इस फिल्म की कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं शुक्रगुजार हूं सभी लोगों का, जिनकी वजह से 'राजू चाचा' बन पाई'।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस साल फिल्म 'भोला' में नजर आए थे। अब उनके फैंस को उनकी 'सिंघम 3' का बेसब्री से इंतजार है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.