ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

देवगन और अनीज़ बज़्मी की फिल्म नाम, इस दिन रिलीज़ होगी

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 26, 2024

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज के लिए तैयार हैं। वे फिल्म की टीम के साथ जोर-शोर से इसकाप्रचार करने में व्यस्त हैं। इस बीच अब अभिनेता के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 'सिंघम अगेन' की रिलीज से पहले अजय देवगन कीएक और नई फिल्म का एलान हो गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया है।

अजय देवगन की नई फिल्म का 'नाम' है। इसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। अजय देवगन और अनीस बज्मी की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'नाम' 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह अजय के साथ अनीस की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले वे 'हलचल', 'प्यार तो होनाही था' और 'दीवानगी' में काम कर चुके हैं।

'नाम' के निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टर के साथ खुशखबरी की घोषणा की। पहले माना जा रहा था कि यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। हालांकि, कई बार टलने के बाद अब यह फिल्म 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाम एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमेंएक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल पड़ता है। फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में हुईहै।

इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उनकी जगह समीरा रेड्डी को लिया गया। 'नाम' में भूमिकाचावला भी हैं। आगामी फिल्म का निर्माण अनिल रूंगटा ने किया है। अभिनेता की नई फिल्म के एलान के बाद से प्रशंसक बेहद खुश हैं। इस फिल्ममें अजय देवगन एक्शन करते हुए भी नजर आएंगे।

इस बीच अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं , जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन औरमाधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' के साथभिड़ेगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.