ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सैयारा में नजर आएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 22, 2025

यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी एक रोमांटिक फिल्म लेकर दर्शकों के बीच हाजिर होने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘सैयारा’ होगा। निर्माताओं नेअपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक घोषणा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘उनकी प्रेम कहानी अद्वितीयहै…।’ साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया।

इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अहान पांडे मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा से डेब्यू करने जा रहे हैं। इससेपहले वह कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वहीं अनीत पड्डा वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में नजर आ चुकी हैं। वह 2022 की फिल्म‘सलाम वेंकी’ में भी नजर आ चुकी हैं। अब यशराज के बैनर तले बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने जा रही हैं।

मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा की काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी बहुत कम अपडेट सामने आईथी। अब निर्माताओं ने मुख्य अभिनेताओं के साथ इसके रिलीज की घोषणा भी कर दी है। फैंस को इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।फिल्म 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मोहित सूरी ने 'जहर', 'कलयुग', 'आवारापन' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में दी हैं। वह 'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और हाफ गर्लफ्रेंड जैसीरोमांटिक फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। आखिरी बार उन्होंने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन किया था। अब वह एक और रोमांटिक लव स्टोरी‘सैयारा’ लेकर आ रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.