ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

गोली काण्ड के बाद वोट डालने पहुंचे गोविंदा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 20, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मुंबई में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बूथ पर पहुंचरहे हैं। दिग्गज एक्टर गोविंदा भी वोट डालने पहुंचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी तबीयत के बारे में भी बतारहे हैं।

सफेद रंग के कपड़े पहन गोविंदा अपनी बेटी के साथ वोट डालने पहुंचे थे। कैमरे के सामने उनकी बिटिया तो नहीं आईं, लेकिन एक्टर ने उंगली में लगीनीली स्याही दिखाते हुए पोज दिया। जब पपाराजी ने गोविंदा से उनकी तबीयत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सब ठीक है।

बता दें कि एक्टर और पॉलिटिशियन गोविंदा बीते दिनों जलगांव के पचौरा में रोड शो कर रहे थे। इस कैंपेन के दौरान उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें तुरंतहॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फैंस का कहना है कि भगवान का शुक्र है कि एक्टर की हालत गंभीर नहीं हुई। इससे पहले एक्टर के पैर पर अपनीही बंदूक से गलती से गोली लग गई थी। उन्हें आनन-फानन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां सर्जरी हुई। गनीमत रही कि गोली पैर के आरपार नहीं गई थी।कई दिनों तक एडमिट रहने के बाद वो घर वापस आ गए थे।

गोविंदा से पहले उनकी वाइफ सुनीता भी वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंची थीं। उन्होंने लोगों से वोट डालने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करनेकी गुजारिश की थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.