ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अदार पूनावाला ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदी

Photo Source :

Posted On:Monday, October 21, 2024

करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस बिक गया है। जी हां, वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला अब धर्मा के 50 फीसदी के हिस्सेदार बन गए हैं।

वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला अब फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंसकंपनी के हिस्सेदार हो गए हैं। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। पूनावला ने 1000 करोड़ रुपये में यह डीलकी है। इस करार के तहत फिल्म एंड टेलिविजन प्रोडक्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी धर्मा प्रॉडक्शंस का वैल्यूएशन करीब 2000 करोड़रुपये किया गया है। अदार यह निवेश अपनी पर्सनल कैपेसिटी में कर रहे हैं। वे धर्मा प्रोडक्शंस के 50 प्रतिशत के हिस्सेदार बन गए हैं।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में प्रमुख हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ में अदार पूनावाला ने रिलायंस और सारेगामा को पीछे छोड़ दियाहै। पूनावाला ने धर्मा का 50 फीसदी हिस्सा लिया है, शेष 50 फीसदी पर करण जौहर का स्वामित्व रहेगा।

इस डील के विषय में टिप्पणी करते हुए करण जौहर ने कहा, 'शुरुआत से ही धर्मा प्रोडक्शंस दिल छू लेने वाली कहानी कहने का पर्यायरहा है, जो भारतीय संस्कृति के सार को दर्शाता है। मेरे पिता ने ऐसी फिल्में बनाने का सपना देखा था, जो एक स्थायी प्रभाव छोड़ें और मैंनेअपना करियर उस नजरिए को विस्तार देने के लिए समर्पित किया। आज, जब हम अदार साथ मिलकर काम कर रहे हैं, तो हम धर्मा कीविरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं'।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.