ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सिकंदर और गजनी के चक्कर में फँसे एआर मुरुगादॉस

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025



एक्टर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें आमिर खान और फिल्म ‘सिकंदर’ के निर्देशक एआर मुरुगादॉस नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने सलमान खान के सामने निर्देशक से एक बड़ा सवाल किया? जिसका जवाब देने में एआर मुरुगादॉस झिझकते नजर आए। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?

आमिर खान ने निर्देशक एआर मुरुगादॉस से पूछा, ‘बताइए हम दोनों में से असल सिकंदर कौन है?’ यह सवाल सुनकर निर्देशक कुछ बोल ही नहीं पाए, वह कभी सलमान को देखते, तो कभी आमिर को। सलमान की नजर भी निर्देशक एआर मुरुगादॉस पर थी, वह भी जानना चाहते थे कि उनका जवाब क्या होता है।

इस प्रमोशनल वीडियो पर एक घंटे के भीतर ही 20 लाख से अधिक व्यूज और एक लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। यह वीडियो आमिर, सलमान और एआर मुरुगादॉस ने फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के लिए तैयार किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

सलमान की सिकंदर को निर्देशक एआर मुरुगादॉस निर्देशित कर रहे हैं। वह आमिर खान के साथ भी फिल्म ‘गजनी (2008)’ कर चुके हैं। एआर मुरुगादॉस अपनी फिल्मों में एक्शन, ड्रामा और कहानी को बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिखाते हैं, उनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

सिकंदर एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं।

सिकंदर को ईद-उल-फितर के मौके पर 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.