ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 15, 2025

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी, जिनके साथ वह पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर इस रिश्ते का खुलासा किया और बताया किवह गौरी को 25 साल से जानते हैं।

गौरी मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और इस समय आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही हैं। उनकी एक छह साल का बेटा भी है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है और आमिर खान ने अपने परिवार से गौरी को मिलवा भी दिया है। आमिर खान नेमुंबई में अपने 60वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान मीडिया से बातचीत में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया। उन्होंने बताया कि वह पिछले एकसाल से गौरी को डेट कर रहे हैं और इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।

आमिर खान तीसरी बार रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने पहले रीना दत्ता से शादी की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे-इरा और जुनैद हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। हालांकि, 2021 में किरण राव से उनका तलाक हो गया था। आमिर खान और गौरी के रिश्ते कोलेकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह तीसरी शादी करेंगे। हालांकि, इस पर अभी तक आमिर खान या उनके परिवार की तरफ से कोईआधिकारिक बयान नहीं आया है।

आमिर खान को आखिरी बार 2022 में ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। बहुत ही जल्द आमिर खान अपनी कमबैक मूवी लेकर आने वाले हैं जिसका नाम सितारे ज़मीन पर' हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.