ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

प्रभास के 46वें जन्मदिन पर 'फौजी' का पोस्टर रिलीज, फैंस में जोश का माहौल

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 23, 2025

साउथ के सुपरस्टार प्रभास आज अपने 46वें जन्मदिन पर अपने फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आए हैं। इस खास दिन पर मेकर्स ने उनकीआगामी फिल्म 'फौजी' का पहला पोस्टर जारी किया, जिसने दर्शकों में उत्साह और उम्मीदों की लहर दौड़ा दी है।

प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए संस्कृत श्लोक लिखा, "पद्मव्यूह विजयी पार्थ: पाण्डवपक्षे संस्थित कर्ण:।गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च श्रेष्ठ एषः।" इसका अर्थ है, "हमारे इतिहास के छिपे हुए अध्यायों में से एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी।जन्मदिन मुबारक हो, सुपरस्टार प्रभास।"

फौजी 1940 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक युद्ध और रोमांटिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें प्रभास एक बहादुर सैनिक की भूमिका निभारहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड की नई अभिनेत्री इमानवी भी डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और सीनियर साउथ एक्ट्रेसजयाप्रदा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनरतले बन रहा है और इसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं।

इसके साथ ही प्रभास की जनवरी 2026 में एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम ‘द राजा साब’ है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त भी हैं।

इसके अलावा प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। प्रभास के फैंस के लिए ये सालकई धमाकेदार फिल्मों से भरा हुआ है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.