ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जिन सोक्ड बॉय - मानसिक स्वास्थ्य पर संदीप मैथ्यू द्वारा लिखित और लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित एक मार्मिक और प्रासंगिक किताब

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 26, 2023

भारत में मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करना एक पेचीदा मुद्दा है। यहाँ क़ाफी लोग चिंता से पीड़ित है और कुछ लोग रचनात्मक अंदाज़ में इस मुद्दे पर बात करते हैं।

संदीप मैथ्यू जो की डिज़ाइन से मार्केटर है और जूनून से लेखक, उन्होंने बहुत ही आसान और हलके फुल्के अंदाज़ में इस संवेदनशील मुद्दे को अपनी किताब 'जिन सोक्ड बॉय: ए टेल ऑफ लव, लाफ्टर एंड डिप्रेशन हिडन बिहाइंड ए बॉटल ऑफ अल्कोहल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया है।

इस किताब को इस हफ्ते में बैंगलोर के सबसे पुराने बुक स्टोर्स में से एक, ब्लॉसम में लॉन्च किया गया था, जहां लेवी के दक्षिण एशिया के एचआर प्रमुख और संदीप की अच्छी दोस्त पारुल अरोड़ा ने उपस्थित दर्शकों के साथ खूब मौज-मस्ती करते हुए इस इवेंट को होस्ट किया।

किताब के बारे में बात करते हुए संदीप ने कहा, यह मानसिक स्वास्थ्य को आसान और हल्के ढंग से संबोधित करने का मेरा विनम्र प्रयास है।आमतौर पर जो किताबें ऐसे सामाजिक मुद्दों के बारे में बात करती है , वह थोड़ी सीरियस और डार्क होती हैं। इसलिए मैंने सोचा क्यों न मैं अपनी किताब को थोड़ा अलग रूप से पेश करु और उसको पढ़ने में मजेदार बनाऊ।

यह किताब राज नाम के एक यंग और बुद्धिमान लड़के के इर्द गिर्द घूमती है। यह उसकी जीवन की कहानी और उस जीवन में उसके अपने ही शत्रुओं से लड़ने का संघर्ष है। इस किताब को १२ एक्ट में लिखा गया है और हर एक्ट एक छुपे हुए सिम्प्टम को दर्शाता है जो लोगों को डिप्रेशन तक लेकर जाता है।

संदीप ने यहां मौजूद लोगों के प्रश्नों का जवाब भी दिया जब उन्होंने किताब को लेकर अपना फीडबैक शेयर किया। उन्होंने संदीप से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल किये और कई लोगों ने अपने खुद के डिप्रेशन की कहानियां भी सबके साथ शेयर की।

यह पुस्तक भारत के एक प्रमुख प्रकाशन गृह लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें दुनिया भर के प्रतिष्ठित लेखक और लेखन शामिल हैं। प्रकाशन समर्थित लेखकों को नियमित रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है, लंबे समय से सूचीबद्ध किया गया है और उन्होंने प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार, क्रॉसवर्ड पुरस्कार, मैन एशियन लिटरेरी पुरस्कार, विभिन्न राज्य साहित्यिक पुरस्कारों से लेकर पद्म भूषण पुरस्कार (भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार) जैसे प्रमुख पुरस्कार और मान्यताएं हासिल की हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.