ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का नया गाना ‘परफेक्ट’ हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 18, 2025

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए आज फिल्म का एक धमाकेदार गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में वरुण और जान्हवी की जबरदस्त केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

गाने ‘परफेक्ट’ को लोकप्रिय पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने गाया है, जिन्होंने इसमें खुद भी परफॉर्म किया है। इसके बोल गुरु रंधावा, गिल मछराई और रोनी अजंली ने लिखे हैं, जबकि संगीत भी इसी तिकड़ी ने तैयार किया है। दिलमान ने इस ट्रैक को प्रोड्यूस किया है। गाने की शूटिंग एक आकर्षक टैक्सी सीन, डांस फ्लोर और म्यूज़िकल सेटअप के साथ बेहद रंगीन अंदाज में की गई है।

गाने में जान्हवी कपूर का ग्लैमरस और हॉट अंदाज एक बार फिर दर्शकों को लुभा रहा है, जबकि वरुण धवन का एनर्जेटिक डांस और चार्म इस गाने को एक परफेक्ट पार्टी नंबर बनाता है। सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने को खूब सराह रहे हैं और इसे "फुल वाइब्स वाला ट्रैक" कह रहे हैं।

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, और इसका निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और अदार पूनावाला ने किया है। वरुण और जान्हवी के साथ फिल्म में रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025, दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। रोमांस, कॉमेडी और म्यूज़िक का तड़का लगाने वाली इस फिल्म से दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक हल्की-फुल्की और मजेदार कहानी की उम्मीद है।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.