ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुई

Photo Source :

Posted On:Friday, August 16, 2024

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। किसी भी कलाकार के लिए इसे हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसमें 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिलीज हुई फिल्मों व उनके कलाकारों को पुरस्‍कार प्रदान क‍िए गए।

बेस्ट एक्टर की कैटिगरी में ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा के लिए अवॉर्ड जीता। वहीं नित्या मेनन को तिरुचित्रमबलम और मानसी पारेख, कच्छएक्सप्रेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।

बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मलयालम फिल्म आट्टम को मिला। बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म केजीएफ चैप्‍टर 2, बेस्‍ट तमिल फिल्‍म पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1, बेस्‍टतेलुगू फिल्‍म कार्तिकेय 2, बेस्‍ट मराठी फिल्‍म वाल्‍वी, बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म काबेरी अंतराधन, बेस्‍ट टीवा फिल्‍म सिकाइसल, बेस्‍ट मलयालम फिल्‍मसऊदी वेल्लक्का, बेस्‍ट असमी फिल्‍म ईमुथी पुथी,बेस्ट पंजाबी फिल्म बागी दी धी, बेस्ट उड़िया फिल्म दमन, बेस्ट हिंदी फिल्म गुलमोहर को मिला।

मलयालम फिल्म मल्लिकापुरम के लिए श्रीपत ने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता। फिल्म पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1 के लिए रवि वर्मन को बेस्टसिनेमेटोग्राफी, ए.आर. रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) और आनंद कृष्णमूर्ति के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला।आट्टमके लिए आनंद एकार्शी को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला। बंगाली फिल्म अपराजितोके लिए बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला।

हरियाणवी फिल्म फौजा के लिए पवन राज मल्होत्रा को बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) और फिल्म ऊंचाई से नीना गुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल) की कैटेगिरी में अवॉर्ड दिया गया। ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर (मेल) और बॉम्बे जयश्री को बेस्ट सिंगर (फीमेल) के सम्मान सेनवाजा गया।

हरियाणवी फिल्म फौजा के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर का अवॉर्ड प्रमोद कुमार को दिया गया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.