ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

18वें मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में दिखाई गई बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'द कमांडेट्स शैडो', 'एशियाई प्रीमिर को मिला जबर्दस्त प्रतिसाद

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 19, 2024

18वें मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल (MIFF) में बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'द कमांडेट्स शैडो' का एशियाई प्रीमियर आयोजित किया गया जिसेलोगों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। उल्लेखनीय है कि प्रीमियर के मौके पर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की‌ निर्देशक डेनिअला वोल्कर‌ समेत कई गणमान्यहस्तियां मौजूद थीं।

फ़िल्म के रेड कार्पेट पर फ़िल्मकार डेनिअला वॉकर, एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर और क्रिएटिव आंत्रप्र्योनर सजन राज कुरूप, को-एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसरवेंडी रॉबिन्स और फ़ेस्टिवल डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर, एनएफडीसी प्रिथुल कुमार जैसी हस्तियां भी शामिल रहीं।

इस विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर ऐडमैन प्रहलाद कक्कड़, अभिनेता-निर्माता मासूमेह मखीजा, निर्माता सुचन्दा चटर्जी और शोना उर्वशी जैसे इंडस्ट्री केसदस्यों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

अमेरिका में बड़े पैमाने पर रिलीज़ की गयी इस डॉक्यूमेंट्री में ऑश्चविट्ज़ के कमांडो रूडोल्फ़ हॉस के बेटे हैन्स जार्गन हॉस अपने पिता की परेशान करनेवाली विरासत को‌ उजागर करने फ़ैसला करता है। वह यह फ़ैसला कैम्प की यहूदी सरवाइवर अनीता लैश्कर वॉल्फ़िश से मिलने के बाद करता है।

80 साल बाद अनीता के लंदन स्थित आवास में होने वाली दोनों की इस मुलाकात में दोनों ही विरासत में प्राप्त अपनी अलग-अलग समस्याओं पर ग़ौरफ़रमाते हैं और दोनों प्रेम, ग्लानि और क्षमा‌ कर देने की भावना पर सवाल उठाते हैं। इस मीटिंग के दौरान अनीता लैश्कर वॉल्फ़िश की संतान - केईहॉस और माया लैश्कर‌ वॉल्फ़िश भी मौजूद होते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.