ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की एंट्री

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 15, 2025

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आगामी फिल्म ‘हैवान’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग जारी है और सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। अब फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की एंट्री भी कंफर्म हो गई है। मोहनलाल ने शूटिंग शुरू कर दीहै और उनकी मौजूदगी को लेकर निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है।

तस्वीर में प्रियदर्शन, सैफ अली खान और मोहनलाल के साथ एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी नजर आ रही है। कैप्शन में प्रियदर्शन ने लिखा, “जिंदगी कोदेखो यह कैसे बदलती है। मैं यहां हूं, ‘हैवान’ के शूटिंग सेट पर, अपने सबसे बड़े क्रिकेट नायकों में से एक और अपने पसंदीदा फिल्म आइकन के बेटे केसाथ काम कर रहा हूं। सच में, भगवान दयालु हैं।”

फिल्म में मोहनलाल कैमियो रोल में दिखाई देंगे। सैफ अली खान एक अंधे की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार फिल्म के विलेन हैं। साझातस्वीर में मोहनलाल और सैफ अली दोनों की आंखों पर काला चश्मा और हाथों में ब्लैक स्टिक नजर आ रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है किमोहनलाल भी ब्लाइंड मैन का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, उनके किरदार के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहनलाल की इस साल तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं – ‘एल 2 एम्पुरान’, ‘थुडारम’, और ‘हृदयपूर्वम’। उनकी अगली फिल्म‘वृषभ’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा मोहनलाल की ममूटी और फहाद फासिल के साथ फिल्म ‘पैट्रियट’ का टीजर भीजारी हो चुका है। अब उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसे फैंस बड़े उत्साह के साथ देख रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.