ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, देखें आज का रेट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 28, 2024

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं आज यानी 27 अगस्त, मंगलवार को वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में कितनी गिरावट आई है?

आज का सोना चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 71,846 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखी गई. वहीं, चांदी की कीमत में 0.26 फीसदी की गिरावट से ताजा रेट 85,444 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

कीमतों में बढ़ोतरी 26 अगस्त को हुई थी
बीते दिन यानी 26 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 0.04 फीसदी बढ़कर 72,067 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. चांदी की कीमतों में 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद एक किलोग्राम चांदी 85,584 रुपये पर बंद हुई। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल वायदा बाजार में सोने की कीमत 74,471 रुपये और चांदी की कीमत 96,493 रुपये तक रही है.

असली या नकली सोने की पहचान कैसे करें?
आप आभूषण खरीदने जा रहे हैं और ज्वैलर आपको धोखा न दे इसके लिए सोने के आभूषण खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क जरूर देख लें। कैरेट में अलग-अलग हॉलमार्क नंबर होते हैं जो बताते हैं कि सोने के गहने कितने कैरेट से तैयार किए गए हैं। 24 कैरेट में 999 हॉलमार्क निशान होते हैं। वहीं, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.