ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड, जिससे आई जबरदस्त तेजी

Photo Source :

Posted On:Friday, September 20, 2024

अमेरिका से आई बड़ी खबर से सेंसेक्स-निफ्टी ने आज नया रिकॉर्ड बनाया है. जी हां, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की है. ब्याज दरों में कटौती का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है. शेयर बाजार आज यानी 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,684 और निफ्टी ने 25,587 का स्तर छुआ।

ब्याज दरों में कटौती का मतलब क्या है?
जब फेडरल रिजर्व ब्याज दरें कम करता है, तो इसका मतलब है कि बैंकों को उधार पर कम ब्याज देना होगा। इसके चलते बैंक ग्राहकों को कम ब्याज दरों पर लोन भी देता है। इससे लोगों को खर्च करने के लिए अधिक पैसा मिलता है और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।

उम्मीद से ज्यादा कटौती...
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की है. यह कटौती अपेक्षा से अधिक है और इससे वैश्विक बाजारों को बढ़ावा मिला है। जापान का निक्केई 2.49% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.49% बढ़ा।


अमेरिकी बाजार थोड़े नीचे
हालांकि, अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट देखी गई है। डॉव जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 सभी 0.3% तक नीचे थे। इस बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में शेयरों की बिकवाली और खरीदारी की है. एफआईआई ने 10,500 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 11,794 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

आईपीओ में निवेश का आखिरी मौका
नॉर्दर्न आर्क, वेस्टर्न कैरियर्स और आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ में निवेश का आज आखिरी मौका है। आज इन तीनों कंपनियों का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) शाम 4:50 बजे बंद हो जाएगा। जिसके बाद तीनों कंपनियों के शेयर 24 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध होंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.