ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

LPG Price Cut: चुनाव से पहले बड़ी राहत.... सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर, जानिए नए रेट

Photo Source :

Posted On:Monday, April 1, 2024

देशभर में आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है. इसके साथ ही एलपीजी ग्राहकों को तेल कंपनियों की ओर से बड़ा तोहफा मिला है. तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की है। अब इस सिलेंडर की कीमत 30 रुपये से ज्यादा कम हो गई है. इस कटौती के बाद अब दिल्ली में इसकी कीमत 1764.50 रुपये है। पहले इसकी कीमत 1795 रुपये थी. कुछ शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 32 रुपये तक कम हो गई है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में कीमत 30.50 रुपये, मुंबई में 31.50 रुपये, चेन्नई में 30.50 रुपये और कोलकाता में 32 रुपये कम हो गई है. सरकार द्वारा हर महीने की शुरुआत में समीक्षा के बाद गैस सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा की जाती है। इससे पहले लगातार दो महीने 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 मार्च को इसकी कीमत 1769.50 रुपये से बढ़ाकर 1795 रुपये कर दी थी.

जानिए अपने शहर में गैस सिलेंडर के ताजा दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। इस कटौती के बाद कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 32 रुपये कम हो गई है और अब यह यहां 1879 रुपये में मिलेगा। मुंबई की बात करें तो यहां सिलेंडर की कीमत 31.50 रुपये घटकर 1717.50 रुपये हो जाएगी। चेन्नई में यह 30.50 रुपये घटकर 1930 रुपये हो गया है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, ये संशोधित दरें 1 अप्रैल 2024 से लागू कर दी गई हैं. इससे पहले 1 मार्च को 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1795 रुपये, कोलकाता में 1911 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये और चेन्नई में 1960.50 रुपये में मिल रहा था।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में सामान्य ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 803 रुपये है, जबकि उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.