ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

छोटी बचत करने की प्लानिंग है तो इस Small Saving Scheme में मिलेगा ज्यादा ब्याज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 3, 2024

छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों के लिए यह नए साल का तोहफा है. मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव किया है. इस छोटी बचत योजना पर अब पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा। सरकार ने 3 साल तक की बचत योजनाओं पर ब्याज दर 0.1 फीसदी बढ़ा दी है. सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.2 फीसदी बढ़ा दी गई है. वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है.

नए आदेश के मुताबिक अब ब्याज दर इस प्रकार होगी

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2024 की तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 0.20 फीसदी और 3 साल की टाइम डिपॉजिट पर 0.10 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा. ऐसे में अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत पर ब्याज दर 8% से बढ़कर 8.2% हो गई है. 3 साल की सावधि जमा पर ब्याज दर 7% से बढ़कर 7.1% हो जाएगी। ये नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगी. नए नोटिफिकेशन के मुताबिक पीपीएफ, केवीपी और एनएससी समेत अन्य छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें कैसे निर्धारित की जाती हैं?

केंद्र सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें तय करती है, लेकिन ये दरें बाजार रिटर्न पर निर्भर करती हैं। यदि लाभ बढ़ता या घटता है, तो ब्याज दर भी बढ़ती या घटती है। ब्याज दर हर 3 महीने में तय की जाती है.

छोटी बचत योजना—————-जनवरी-मार्च 2024 के लिए ब्याज दर
सेविंग्स डिपॉजिट————————–4.0%
एक साल की जमा————————6.9%
2 साल का डिपॉजिट———————7%
3 साल का डिपॉजिट——————-7.1%
5 साल का डिपॉजिट——————-7.5%
5 साल का रिकरिंग डिपॉजिट——–6.7%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम——-8.2%
मंथली इनकम अकाउंट——————-7.4%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट(NSC)—–7.7%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)————7.1%
किसान विकास पत्र (KVP)————-7.5%
सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम——-8.2%


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.