ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

गैस सिलेंडर आज से सस्ता हुआ, जानें दामों में कितने रुपये की हुई कटौती?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 2, 2024

अप्रैल महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर ग्राहकों को राहत मिली है। आज से गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है. लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है। आज से सिलेंडर की कीमत में 32 रुपये की कटौती की गई है, लेकिन यह कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में है।

IOC के अपडेट के मुताबिक, आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 1764.50 रुपये, कोलकाता में 1879 रुपये, मुंबई में 1717.50 रुपये और चेन्नई में 1930 रुपये में मिलेगा। आपको बता दें कि आखिरी बार सिलेंडर के दाम 1 मार्च 2024 को बढ़े थे. उस वक्त कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 25 रुपये महंगा हो गया था.

देश के अन्य शहरों में क्या हैं सिलेंडर के दाम?

देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार घट-बढ़ रही हैं। देश के अन्य शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं. आगरा की तरह यहां भी सिलेंडर 1811.5 रुपये में मिलेगा। लखनऊ में इसकी दर अब 1877.5 रुपये होगी. राजस्थान के जयपुर में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 1786.50 रुपये में मिलेगा. गुरुग्राम में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1770 रुपये हो गई है. लुधियाना में 19 किलो वाला सिलेंडर 1835.50 रुपये में मिलेगा. पटना में आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2039 रुपये हो गयी है.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी कम किए गए हैं

आपको बता दें कि पिछले महीने महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया था. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं. 6 महीने में दूसरी बार सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं. पिछले साल राखी पर 200 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद महिला दिवस पर 100 रुपये कम करने की घोषणा की गई. देशभर में अब 14 किलो का सिलेंडर करीब 800 रुपये में मिलता है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.