ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत अक्टूबर में रूस से कच्चा तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना

Photo Source :

Posted On:Sunday, November 16, 2025

मुंबई, 15 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के लगातार दबाव और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुली आपत्तियों के बावजूद भारत ने अक्टूबर 2025 में रूस से कच्चे तेल की बड़ी मात्रा में खरीद जारी रखी। हेलसिंकी स्थित Centre for Research on Energy and Clean Air (CREA) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अक्टूबर में रूस से 2.5 बिलियन डॉलर (करीब ₹22.17 हजार करोड़) का कच्चा तेल आयात किया। इस आयात मात्रा के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रूसी क्रूड खरीदार बन गया है। चीन इस सूची में 3.7 बिलियन डॉलर के आयात के साथ शीर्ष पर है।

रिपोर्ट बताती है कि अक्टूबर में भारत का कुल रूसी जीवाश्म ईंधन आयात 3.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें कच्चा तेल, कोयला और अन्य तेल उत्पाद शामिल हैं। इसके विपरीत, चीन का कुल रूसी फॉसिल फ्यूल आयात 5.8 बिलियन डॉलर रहा। रूस से आयात जारी रखने के फैसले को ऊर्जा सुरक्षा और सस्ते तेल पर भारतीय निर्भरता के संदर्भ में देखा जा रहा है। रूस भारत के लिए इस साल अब तक कच्चे तेल का लगभग 36% प्रमुख स्रोत रहा है।

CREA के अनुसार, चीन पिछले महीने रूसी कोयले का सबसे बड़ा खरीदार भी बना रहा, जिसने लगभग 760 मिलियन डॉलर का कोयला इम्पोर्ट किया। भारत इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा, जिसने 351 मिलियन डॉलर मूल्य का कोयला और 222 मिलियन डॉलर के तेल उत्पाद खरीदे। वहीं, तुर्की रूसी ऑयल प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा आयातक रहा, जिसने 957 मिलियन डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम उत्पाद खरीदे।

यूरोपीय संघ ने भी अक्टूबर में बड़ी मात्रा में रूसी गैस खरीदी। उसने 824 मिलियन डॉलर मूल्य की पाइपलाइन गैस और LNG का आयात किया, जबकि कच्चे तेल की खरीद लगभग 31 मिलियन डॉलर मूल्य की रही। यह दर्शाता है कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद रूस की ऊर्जा आपूर्ति कई देशों के लिए अब भी महत्वपूर्ण बनी हुई है।

रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका द्वारा रूस की प्रमुख तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर लगाए गए प्रतिबंधों का असर भारत और चीन के दिसंबर के आयात डेटा में दिख सकता है। अमेरिका ने अगस्त में रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया था—जिसमें 25% ‘रेसीप्रोकल’ टैरिफ और 25% ‘पेनल्टी’ शामिल है।

अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव को देखते हुए भारत की पांच प्रमुख रिफाइनरी—रिलायंस, BPCL, HPCL, MRPL और HMEL—ने दिसंबर के लिए रूस से कोई नया ऑर्डर नहीं दिया है। फिलहाल केवल IOC और नयारा एनर्जी ही सीमित मात्रा में रुसी तेल खरीद रही हैं। इसके समानांतर भारत अमेरिका, सऊदी अरब, अबू धाबी और अन्य क्षेत्रों से अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है, ताकि संभावित कमी की स्थिति में ऊर्जा जरूरतें पूरी होती रहें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.