ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Bank Account Balance: बिना इंटरनेट और बैंक अकाउंट के पता करें बैलेंस, जानिए तरीका

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 7, 2023

ऑनलाइन विकल्प के कारण, हमारे लिए अपने बैंक खाते का बैलेंस पता करना बहुत आसान हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा और हाथ में स्मार्टफोन होना भी जरूरी है, लेकिन जब हम स्मार्टफोन यूजर ही नहीं हैं तो क्या करें? आसान शब्दों में कहें तो अगर हम एक फीचर फोन यूजर हैं जिसमें हमें बैंकिंग ऐप इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में हम मैसेज के जरिए भी बैंक खाते का बैलेंस जान सकते हैं।

हां, आप अपने फीचर फोन पर एक मैसेज के जरिए भी अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन से एक नंबर डायल करना होगा, जिसके बाद आपको मैसेज के जरिए बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। आइए जानते हैं कि आप अपने फीचर फोन में मैसेज के जरिए कैसे बैंक बैलेंस जान सकते हैं।

इस पर विशेष ध्यान दें

अगर आप अपने फीचर फोन या किसी अन्य फोन में एसएमएस के जरिए बैलेंस जानना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि आपका नंबर उसी से लिंक होना चाहिए जो बैंक खाते और आधार कार्ड से भी जुड़ा हो। आधार नंबर का फोन नंबर से लिंक होना जरूरी है, तभी आप मैसेज के जरिए अपना बैलेंस दिखा सकते हैं.

How to Check Bank Account Balance via SMS

  1. सबसे पहले अपने फोन से *99*99*1# नंबर को डायल करें।
  2. इसके बाद अपने आधार कार्ड का 12 अंकों वाला नंबर एंटर करें।
  3. इसके जरिए वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो सकेगा और फिर आपके पास एक मैसेज आएगा।
  4. मैसेज के माध्यम से आप अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस पता कर सकेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.