ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

इतिहास के पन्नों में - 18 अप्रैल

गांधी जी का सत्याग्रह-  देश में आजादी का बिगुल फूंकने वालों के अनगिनत नाम हैं। महात्मा गांधी ने इस संघर्ष को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया था। भारत में उनके सत्याग्रह का महामंत्र बिहार के चंपारण से शुरू हुआ था। नील की खेती के लिए किसानों को मजबूर करने के खिलाफ वे 15 अप्रैल, 1917 को चंपराण के मुख्यालय मोतीहारी पहुंचे थे। वे जसौली गांव के रास्ते में थे कि अंग्रेजी सरकार का नोटिस मिला। वे लौट आए, पर सरकार का हुक्म मानने से इनकार कर दिया। फिर वह ऐतिहासिक 18 अप्रैल का दिन आया, जब उन्होंने न्यायालय में स्पष्ट किया कि वह आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों के पक्ष में मानवता के आधार पर पहुंचे हैं। चकित कोर्ट और सरकार के लिए तय करना मुश्किल हो गया कि क्या करें। गांधीजी के विरुद्ध मुकदमा वापस ले लिया गया और उन्हें किसान से दुर्व्यवहार मामले की जांच की अनुमति दे दी गई।
 
इतिहास में 18 अप्रैल की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-    


1859%3A आजादी के लिए क्रांति के नायक तात्या टोपे को 1857 के संग्राम में  निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी दे दी गई।

1902%3A  डेनमार्क ने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

1948%3A  नीदरलैंड्स के हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।

1950%3A विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव में भूदान आंदोलन शुरू किया।

1955%3A जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में निधन।

1968%3A अमेरिका का नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण।
1971%3A भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 ‘सम्राट अशोक’ बम्बई पहुंचा।

1978%3A आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।

1980%3A जिम्बाब्वे का ब्रिटेन से आजादी का ऐलान।

1991%3A केरल देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित।

1994%3A वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।

1991%3A पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।

2001%3A भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।

2008%3A भारत और मैक्सिको के बीच नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते।

Posted On:Saturday, April 17, 2021


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.